किशनगंज: संबलपुर गांव के पास मवेशी को बचाने में हाईवे पर बल्लियों से भरा ट्रक पलटा
किशनगंज कस्बे से गुजर रहे एनएच-27 पर संबलपुर गांव के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में बांस की बल्लियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया। ट्रक गुवाहाटी से बल्लियां लेकर कोटा जा रहा था। अचानक मवेशी सामने आने पर चालक फारूक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, जिससे ट्रक नीचे की ओर पलट गया। हादसे में चालक फारूक और खलासी वारिस बाल-बाल बच गए।