शेखपुरा में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को लगता है जनता दरबार, डीएम सुनते हैं लोगों की समस्याएं
शेखपुरा। जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 को आयोजित ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं की जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया।
आपको भी है किसी विभाग से शिकायत? यदि आपका सरकारी काम नहीं हो रहा है या आपकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो आप प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में पहुंचकर अपनी शिकायत रख सकते हैं।
जनसंपर्क शाखा, शेखपुरा।
34 views | Sheikhpura, Bihar | Oct 10, 2026