समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 628, दिनांक 09.10.2026
*****************************
*'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश*
*****************************
आज दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना में योग्य लाभुकों को पुनः नाम जोड़ने, पेयजल की आपूर्ति कराने, जमीन में हिस्सा दिलाने, स्नातक का मूल प्रमाण पत्र दिलाने, नली गली निर्माण कराने, माता का भरण पोषण करवाने, राशन कार्ड बनवाने, नाबालिग बच्चों को पठन पाठन, कार्य हेतु सहयोग राशि का लाभ दिलाने, घाटकोसुम्भा प्रखंड अंतर्गत बाढ़ पीड़ितों को लाभ दिलाने, वंशावली निर्गत कराने, 11 केवी तार हटाने, बिजली मीटर अधिष्ठपित कराने, नल जल ऑपरेटरों का मानदेय दिलाने, विद्यालय मरमती कराने, पेयजल की आपूर्ति कराने, जमीन नामांतरण कराने, प्राथमिकी दर्ज कराने, वास हेतु पर्चा दिलाने, खाता खसरा रकवा सुधार कराने, जमीन बंटवारा कराने, बंद बैंक खाता को चालू कराने, सार्वजनिक चापाकल को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने, झाड़ू पोछा कार्य हेतु रखने, रुदासी तालाब को अतिक्रमणकारियों से मुक्ति दिलाने, मारपीट और गाली गलोज से मुक्ति दिलाने, वाहन दुर्घटना का मुआवजा दिलाने, आदि से संबंधित मामले प्राप्त हुआ।
जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि
"जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादित कराना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें,"
इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मी आदि उपस्थित रहे।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
29 views | Sheikhpura, Bihar | Oct 9, 2026