सेन्हा: सेन्हा बाजार डांडू में गायत्री परिवार द्वारा महायज्ञ, नशामुक्ति व पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के मुर्की तोड़ार पंचायत के बाजार डांडू में गायत्री परिवार सेन्हा की ओर से रविवार दोपहर लगभग 12 बजे एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना, मानव में देवत्व का भाव जागृत करना तथा धरती पर स्वर्ग जैसे वातावरण के निर्माण का संकल्प लेना था।