जमुई: जमुई रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, भीड़ के बीच ट्रेन से गिरकर एक महिला घायल
Jamui, Jamui | Jun 3, 2026 जमुई रेलवे स्टेशन पर बुधवार बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब अत्यधिक भीड़ के कारण एक महिला ट्रेन से गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल महिला को तत्काल परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।घायल की पहचान डूंडो गांव निवासी 44 वर्षीय सीता देवी के रूप में की गई।