छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में गणेश विसर्जन के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के साथ मारपीट और उनकी निजी गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना कंठी-जगदीशपुर मार्ग की है, जहाँ विसर्जन के दौरान वाहन को साइड देने की बात पर कुछ युवकों से विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने डीएसपी पर हमला कर दिया और उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक सूचना के अनुसार घटना के समय कुछ युवकों के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि कर रही है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम और विवाद के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच जारी है।
#Ambikapur #ChhattisgarhNews #BreakingNews #CrimeNews #DSPNishantKurre #PoliceAction #AmbikapurPolice #CGNews #VideoNews #FatafatNews