छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवरात्रि के मौके पर गरबा और डांडिया नाइट्स के नाम पर सामने आए एक विवादित पोस्टर ने तूल पकड़ लिया है। शहर में गरबा के लिए ‘किराए पर पार्टनर’ उपलब्ध कराने संबंधी पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। इस मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है और संस्कृति व मर्यादा से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला से मुलाकात कर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस नेताओं ने इस तरह के आयोजनों और पोस्टरों को असामाजिक व आपत्तिजनक बताते हुए दोषियों पर तत्काल कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
#Raipur #Chhattisgarh #GarbaNight #Dandiya #RaipurPolice #BreakingNews #ChhattisgarhNews #Congress #ViralPost #FatafatNews