सिंघेश्वर: बकरीद को लेकर सिंघेश्वर थाने में शांति समिति की बैठक
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सिंघेश्वर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने की। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने और विभागीय गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं करने की चेतावनी दिया ।