देहरादून: मुख्यमंत्री आवास में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन, सीएम धामी ने नियमित योग अपनाने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आत्मबोध और आंतरिक शांति का मार्ग है।