देहरादून: सीएम धामी ने सीएम आवास में रणनीतिक सलाहकार समिति की बैठक की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में रणनीतिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देने के लिए रणनीतिक सलाहकार समिति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नवाचार और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए समिति निरंतर कार्य करेगी।