🚨 4Fun एप के माध्यम से निजी तस्वीर/वीडियो वायरल कर धमकी देने वाला आरोपी शोवित उर्फ शोभित कुशवाहा दिल्ली से गिरफ्तार 📱🚔
जशपुर पुलिस ने निजी फोटो/वीडियो के दुरुपयोग एवं धमकी के मामले में आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।
🔹 सोशल मीडिया एप के माध्यम से हुई थी पहचान
🔹 व्हाट्सऐप पर निजी फोटो/वीडियो वायरल कर दी थी धमकी
🔹 टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
🔹 आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए
👮♂️ डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विशेष टीम ने दिल्ली पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
⚠️ जशपुर पुलिस की अपील:-
निजी फोटो/वीडियो के दुरुपयोग, ब्लैकमेलिंग या धमकी की स्थिति में चुप न रहें। तत्काल पुलिस से संपर्क करें।
💙 आपकी निजता और सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
#JashpurPolice #CyberCrime #CyberSafety #DigitalSafety
Jashpur, Jashpur | Oct 3, 2026