जगाधरी: बुढ़िया थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय लड़की से बार-बार दुष्कर्म करने के मामले में मां ने पुलिस से की शिकायत
महिला ने बताया कि पिछले 1 साल से उसकी 16 वर्षीय लड़की के साथ लड़का बेहलाफुसलाकर व डरा धमका कर गलत कार्य कर रहा है। लड़की ने परेशान होकर यह बात अपनी मां को बताई। जिस पर मां ने इसकी लिखित शिकायत संबंधित थाने में दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।