जगाधरी: घर से 3 दिन से लापता हुए छोटी लाइन निवासी बुजुर्ग को ढूंढने के लिए परिवार वालों ने लोगों से की अपील
छोटी लाइन का रहने वाला विनोद कुमार पिछले तीन दिन से घर से बिना बताए कहीं चला गया है। जिसके बाद परिवार वाले लगातार परेशान हो रहे हैं। इसको लेकर पुलिस को भी शिकायत देकर मामला दर्ज किया जा चुका है। परिवार वालों ने लोगों से भी अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति को देखा है तो वह परिवार से या फिर पुलिस से संपर्क करें ताकि व्यक्ति घर पहुंच जाए।