जगाधरी: भेड़थल बस अड्डे से मीट की दुकान से 12 बोतल देशी शराब व 96 देसी शराब के पव्वों के साथ एक युवक को किया गया गिरफ्तार
चुनाव के चलते पुलिस ने शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया हुआ है। इसी को लेकर पुलिस ने भेडथल अड्डे से सौरभ नाम के युवक को गिरफ्तार किया है । जिससे मौके पर 12 बोतल देशी शराब की व 96 देसी शराब के पव्वे बरामद हुए हैं मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है।