सरीला: बरहारा गाँव की महिला ने देवर, देवरानी और भतीजे पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया, मुकदमा हुआ दर्ज
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के बरहारा गांव की निवासी एक महिला ने अपने देवर, देवरानी और भतीजे पर गाली गलौज कर मारपीट करने सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।