कोलायत: देशनोक में 'से नो टू ड्रग्स' अभियान, छात्राओं को नशे के खिलाफ किया गया जागरूक
देशनोक में युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से बचाने के लिए ‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान शुरू किया गया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए गूगल फॉर्म आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र और ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया।