जयपुर: दिवाली पर बाजार पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, फुटपाथ से की खरीदारी; दिया ‘लोकल फॉर वोकल’ का संदेश
जयपुर। दिवाली महापर्व को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले छोटे विक्रेताओं से मिट्टी के दीपक, पूजन सामग्री और सजावट का सामान खरीदा।
मुख्यमंत्री ने आमजन से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही स्थानीय दुकानदारों और छोटे व्यापारियों से खरीदारी कर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने तथा ‘लोकल फॉर वोकल’ अपनाने का संदेश दिया।