बहराइच: पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने प्रेसवार्ता में साइबर ठगी के 6 शातिरों की गिरफ्तारी का किया खुलासा
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस लाइन सभागार मे सोमवार दोपहर को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमे साइबर ठगी मामले का बड़ा खुलासा किया है इस मामले मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि तमिलनाडु में एक करोड़ 50 लाख रुपए की ठगी करने के मामले के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें न्यायालय रवाना करने के बाद जेल भेज दिया गया है