बहराइच: भम्भारी भगवानपुर में अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी
इकौना थाना क्षेत्र के भम्भारी भगवानपुर में पैदल जा रहे बुजुर्ग अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उनकी मौत हो गई। वही शव परिजन लेकर घर चले गए। सोमवार को परिजनों ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग की मौत हुई है।