बहराइच: गुजरहना में तेंदुए के हमले से एक युवक हुआ घायल, इलाज जारी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुजरहना में शौच के लिए गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घायल ने सोमवार को बताया कि वह अपने साले की शादी में आया हुआ था। शौच के लिए गया था। तभी तेंदुआ ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।