बहराइच: गोविंदपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए थे। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।