बड़गांव: स्वच्छता सर्वेक्षण में 13वां स्थान मिलने पर कलेक्टर नमित मेहता ने टाउन हाल स्थित नगर निगम हॉल में टीम की बैठक की
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में उदयपुर को देशभर में 13वां स्थान मिलने पर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक नमित मेहता ने टाउन हॉल स्थित निगम सभागार में टीम की बैठक ली और बधाई दी। उन्होंने निगम कर्मचारियों की मेहनत और टीम वर्क की सराहना करते हुए स्वच्छता में निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया।