दतिया: नयाखेड़ा: मायके से ससुराल जा रही महिला लापता, बसई पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की
Datia, Datia | Mar 31, 2026 बसई थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला 12 मार्च की सुबह करीब 10 बजे अपने मायके से ससुराल हरियाणा जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने महिला की आसपास के क्षेत्रों सहित रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं मिला।