जमुई: जोगा झिंगोई गांव में संदिग्ध स्थिति में बच्ची की हुई मौत, भीषण गर्मी से मौत की जताई जा रही संभावना
Jamui, Jamui | Jun 25, 2026 जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जोगा झींगोई गांव में बुधवार की दोपहर करीब 12:15 बजे विक्की पासवान की पुत्री प्रिया कुमारी की अचानक तबियत बिगड़ गई और वह बेहोशी अवस्था में गिर गई। जिसे परिजन द्वारा आनन-फ़ानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।