राजपुर: कोटडीह में आयोजित हुआ सुशासन तिहार, विधायक भी रहीं शामिल
बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटडीह में आज सुशासन तिहार का भव्य आयोजन किया गया। इस विकासखंड में आयोजित यह पहला सुशासन तिहार रहा, जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जहां अलग-अलग विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए थे और आम जनता को योजनाओं