चायल: कोइलहा के एमवीआईटी कॉलेज में रोजगार मेले में 435 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग, विधायक पूजा पाल उपस्थित
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश मिशन रोजगार के तहत एमवीआईटी कॉलेज, कोइलहा परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चायल विधायक पूजा पाल और भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रोजगार मेले में कुल 435 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।