पूरनपुर: ओबीसी महासभा पूरनपुर ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन
पूरनपुर ओबीसी महासभा ने राष्ट्रपति को संबोधित 20 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। ज्ञापन में ओबीसी की जाति जनगणना कराने व भारत से ईवीएम हटाने,बेरोजगार युवक व युवतियों को रोजगार देने,गावों में मॉडल स्कूल बनाने, वर्तमान में संविधान पर हो रहे प्रहार पर रोक लगाने, सरकारी नौकरियों में खाली पदों पर भर्ती करने सहित कई मांगे की है।