पूरनपुर: गोपालपुर गांव में किसान के खेत में ट्यूब बेल बिजली कनेक्शन नहीं जुड़ने दे रहे दबंग, भाकियू ने एसडीओ से की वार्ता
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव गोपालपुर के रहने वाले गुरमेज सिंह ने अपने खेंत में कृषि कार्य हेतु बिजली से संचालित टयूब बेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। जिसमें विधुत विभाग के लाइनमैन कर्मचारियों के साथ कनेक्शन करने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि विपक्षी सिवेंद्र सिंह और उनका बेटा काल सिंह अपने लाइसेंसी हथियार के साथ मौके पर पहुचा और भगा दिया।