पूरनपुर: तहसील परिसर में भाकपा के लोगों ने समस्याओं को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
पूरनपुर तहसील परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार हबीबुर्रहमान को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि विरासत के बाद किसान खातेदारों की खतौनी से फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो रही है। कृषि विभाग की वेबसाइट शीघ्र दुरुस्त कराई जाने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।