पूरनपुर: तहसील परिसर में मीडियाकर्मियों ने एचटी लाइन हटाने की मांग को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
पूरनपुर जनहित का मामला लगातार प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो रहा है। महिला अस्पताल, मोहल्ला नूरी नगर, रजागंज और अहमद नगर की घनी आबादी के ऊपर से गुज़र रही हाईटेंशन विद्युत लाइन वर्षों से जानलेवा बनी हुई है। इस लाइन की चपेट में आने से कई इंसानों और जानवरों की मौत हो चुकी है। समस्या को लेकर वर्ष 2021 में मीडिया कर्मियों ने धरना प्रदर्शन भी किया था।