पूरनपुर: मोहल्ला कायस्थान में पुलिस बताकर घर में घुसे आधा दर्जन लोग, युवक का अपहरण कर पिटाई करने का आरोप
पूरनपुर नगर के मोहल्ला कायस्थान वार्ड नंबर 2 के रहने वाले सुमित सक्सेना पुत्र रामऔतार ने गुरुवार 1 बजे बताया। कि 20 जनवरी रात्रि लगभग 10:00 बजे युवक घर पर अकेला था। आरोप है कि इसी दौरान 6 लोग उसके घर पर पहुंचे जिसमें राहुल पाल निवासी ग्राम समोली जिला मेरठ व अभिषेक मलिक निवासी खरहड जिला मुजफ्फरनगर व चार अज्ञात लोग शामिल थे।