पूरनपुर: घाटमपुर में साठा धान की पौध को नष्ट कराने को लेकर किसानों में रोष, तहसील प्रशासन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
पूरनपुर तहसील परिसर में गुरुवार 4:00 बजे किसानों के द्वारा प्रशासन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि बाढ में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थी। जिसमें प्रशासन के द्वारा सिर्फ गिने चुने किसानों को ही मुआवजा दिया गया। अब तहसील प्रशासन के द्वारा किसानों की साठा धान की पौध को नष्ट कराया जा रहा।