#मनेर मुठभेड़ में तीन अपराधी ढेर, तीनों की हुई पहचान। #maner
पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन अपराधियों की मौत हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए तीनों अपराधियों की पहचान कर ली है। मृतकों में जेपी यादव शामिल है,जो दानापुर के खंरजा रोड का निवासी था। वहीं,बबलू कुमार मनेर थाना क्षेत्र के सुवर मरवा का रहने वाला था और वर्तमान में शाहपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर फार्म में रह रहा था। तीसरे अपराधी राजेश शर्मा की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के दियारा स्थित गंगहारा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस मुठभेड़ में तीनों की मौत हुई है। घटना के बाद इलाके में पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी है।