कुचायकोट: विशम्भरपुर: जमुनिया गांव में देवर ने मामूली बात पर भाभी से की मारपीट, महिला घायल
गोपालगंज जिला के विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी एक महिला के साथ उसके देवर ने मामूली विवाद को लेकर मारपीट करती जिससे महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला अपने परिजन के साथ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराई। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज सोमवार को दोपहर 12.10 में दी गई। जख्मी महिला का नाम 35 वर्षीय सुमन देवी बताया जा रहा है।