कोरबा: जंगल के बीच मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस की जांच जारी
Korba, Korba | May 10, 2026 सिविल लाइन थाना अंतर्गत ढ़ेंगुरनाला मोड़ के पास जंगल में खून से लथपथ एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।जंगल की ओर गए कुछ लोगों ने झाड़ियों के बीच एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा।