मुंगावली: मुंगावली में 17 जुलाई को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रविवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आगामी 17 जुलाई को मुंगावली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे, 17 जुलाई को शाम लगभग पांच बजे सेमरखेड़ी सब स्टेशन का उद्घाटन करेंगे इसके बाद पारकना, सेहराई में पारकना से गढला, नानोटी से शेखपुर और रतभानपुर से माधोपुर रोड़ का उद्घाटन करेंगे|