लोहरदगा: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर लोहरदगा कांग्रेस ने शोक जताया, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
गिरिडीह से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक और हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही झारखंड के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार सुबह करीब 10 बजे लोहरदगा कांग्रेस ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।