हरिद्वार: जगजीतपुर में लक्सर राजमार्ग पर जंगली हाथियों की चहलकदमी, लोग परेशान
रविवार रात 10 बजे करीब दो हाथी जंगल क्षेत्र से निकलकर जगजीतपुर में आबादी क्षेत्र में आ धमके। लक्सर हाईवे पर दोनों हाथी काफी देर तक टहलते रहे जिस कारण लोगों में दहशत बनी रही। वन विभाग हाथियों को रिहायशी क्षेत्र में आने से रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है। ऐसे में यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।