हरिद्वार: चंडीघाट क्षेत्र में झुलसी झोपड़ियों को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने पहुंचकर दी सहायता
चंडीघाट क्षेत्र में रविवार को लगी भीषण आग के बाद झुलसी झोपड़ियां में रह रहे लोगों को सहारा देने के लिए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी आगे आए। शाम 6 बजे पहुंचे रविंद्र पुरी ने अग्निकांड में झुलस चुकी झोपड़ियों के 17 परिवारों को 7 - 7 हजार की आर्थिक मदद के अलावा फौरी तौर पर राशन भी वितरित किया। इस दौरान एसडीएम अजय वीर सिंह मौके पर मौजूद रहे।