हरिद्वार: मायापुर स्थित चरण पादुका स्थल से गंगाजल लेकर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष कई संतों के साथ अयोध्या के लिए हुए रवाना
मायापुर स्थित चरण पादुका स्थल से मां गंगा का पवित्र जल लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी मंगलवार को अयोध्या के लिए रवाना हुए। आगामी 19 जनवरी को साधू संत अयोध्या पहुंचेंगे और 22 जनवरी को उत्तराखंड के पवित्र घाटों से आए इस गंगाजल से वहां रामलला का अभिषेक किया जाएगा। इस मौके पर कई भजन प्रस्तुत किए गए।