गाज़ियाबाद: शास्त्री नगर स्थित अवंतिका कॉलोनी में टियागो गाड़ी के अंदर लगी आग, स्थानीय लोगों ने मिलकर बुझाया
गाजियाबाद के शास्त्री नगर स्थित अवंतिका कॉलोनी में सोमवार को घर के बाहर खड़ी टाटा कंपनी की टियागो गाड़ी में अचानक आग लग गई। पड़ोसियों ने वाहन स्वामी को सूचना दी, जिसके बाद सभी ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गाड़ी में आग फैलती ही जा रही थी और हमनें मिलकर बुझाई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है।