गाज़ियाबाद: मौसमी बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए गाजियाबाद के अंदर नगर निगम ने तेज किया फॉगिंग अभियान
गाजियाबाद के लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए नगर निगम ने फॉगिंग अभियान शुरू किया था, जिसके बाद अब इस अभियान को तेज कर दिया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि मौसमी बीमारी जैसी डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है और इनसे बचने का महत्वपूर्ण इलाज फॉगिंग ही है, इसलिए इसे हर जगह प्राथमिकता पर कराया जा रहा है।