गाज़ियाबाद: थाना कविनगर पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ NDRF रोड से किया गिरफ्तार
सोमवार को कविनगर पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले नवीन, मोनू और भूरा नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को NDRF रोड से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से कटी हुई तीन टुकड़ों में चैन, कटी हुई दो अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी सैंपल, एक पेंडल कमर गुच्छा नेकलेस, बच्चों के कड़े चुकटी, हाथ का ब्रेसलेट व 18480 रुपए बरामद हुए हैं।