गाज़ियाबाद: राजेंद्र नगर इलाके में बना रहे भूखंडों का जीडीए उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दो सुपरवाइजरों को किया सस्पेंड
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने नियम विरुद्ध हो रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। सोमवार को उन्होंने राजेंद्र नगर इलाके में बनाए जा रहे भूखंडों का निरीक्षण किया और मौके पर देखा कि नक्शे के विपरीत निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मौके पर ही दो सुपरवाइजरों को सस्पेंड करते हुए भूखंडों को सील करवा दिया है।