कोल: मालदीव के समुद्र में नगला पटवारी के युवक के डूबने की खबर से परिवार में मचा कोहराम, SSP से की गई शिकायत
Koil, Aligarh | Jan 28, 2025 नगला पटवारी निवासी युवक के मालदीप के समुद्र में डूबने की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नगला पटवारी निवासी आफताब मार्च 2024 में मालदीव में होटल में नौकरी करने गए थे। परिजनों का कहना है कि आफताब से रोज़ाना फोन पर बात होती थी। परिजनों का कहना है कि सोमवार शाम मालदीप से कॉल आया और आफताब का स्विमिंग के दौरान समुद्र में डूबने की खबर दी गई।