गुरुग्राम: गुरुग्राम-नूंह में इलेवन पावर को बिजली वितरण लाइसेंस पर सवाल, डीएचबीवीएन-यूएचबीवीएन ने एचईआरसी में पुनर्विचार याचिका लगाई
दक्षिण और उत्तर हरियाणा बिजली निगमों ने गुरुग्राम और नूंह में इलेवन पावर को दिया गया बिजली वितरण लाइसेंस वापस लेने के लिए हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग में पुनर्विचार याचिका दायर की है। याचिका में वित्तीय, तकनीकी और कानूनी कई मुद्दों पर सवाल उठाए गए हैं।