जहानाबाद: जिला परिषद की अतिक्रमणग्रस्त जमीन होगी खाली, बेरोजगारों को मिलेंगी दुकानें: रानी कुमारी
जिला परिषद की सामान्य बैठक में अध्यक्षा रानी कुमारी ने कहा कि शहर की अतिक्रमणग्रस्त जिला परिषद भूमि को जल्द खाली कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि खाली कराई गई जमीन पर दुकानों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे बेरोजगारों को रोजगार का विषय अवसर मिलेगा। इस योजना से शहर की व्यवस्था सुधरेगी और स्थानीय लोगों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।