जहानाबाद: गांधी मैदान में विराट शिव गुरु महोत्सव का भव्य आयोजन, उमड़ी हजारों लोगों की भीड़
शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विराट शिव गुरु महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साधक शामिल हुए। शिव भक्ति, योग और आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से लोगों को जीवन में सकारात्मकता और सद्भाव का संदेश दिया गया। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना रहा।