रामगढ़: नागल नंगली गांव में खेत में हल चलाते किसान के सामने आया 7 फीट लंबा अजगर, मशक्कत के बाद गोरक्षक दल ने किया रेस्क्यू
Ramgarh, Alwar | Sep 28, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के खिलौरा गांव के समीप नांगल नंगली गांव में रविवार को देर रात्रि खेत में काम कर रहे किसान को करीब 7 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। खेत में अजगर दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।