सावन में जलमग्न हुआ 'बुंदेलखंड का केदारनाथ' जटाशंकर धाम, भक्तों में भारी उत्साह
छतरपुर जिले की बिजावर तहसील स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जटाशंकर धाम लगातार हो रही बारिश से जलमग्न हो गया है। 'बुंदेलखंड का केदारनाथ' कहे जाने वाले इस धाम का प्राकृतिक नजारा बेहद मनमोहक हो चुका है, जिससे सावन माह में दर्शन करने पहुंच रहे भक्तों का उत्साह दुगना हो गया है।चारों ओर ऊंची पहाड़ियों से घिरा यह धाम अपनी विशेष धार्मिक और प्राकृतिक मान्यताओं के लिए जाना जाता है।माना जाता है कि पहाड़ियों पर मौजूद दुर्लभ जड़ी-बूटियों से होकर बारिश का पानी यहां के कुंडों में पहुंचता है।इस औषधीय जल वाले कुंड में स्नान करने से गंभीर चर्म रोग भी ठीक हो जाते हैं।यही वजह है कि सावन में देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु यहां भोलेनाथ के दर्शन और कुंड स्नान के लिए पहुंचते हैं।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
Chhatarpur, Chhatarpur | Aug 27, 2026